नमस्कार दोस्तों DostudyOnline में आपका स्वागत हैं आज मैं आपको ITI से जुडी जानकारी दूंगा कि कैसे आप IIT कर सकते हैं कितने साल की होती हैं, IIT का क्या Full Form हैं IIT से जुड़े जो अभी आपके दिमाग में प्रश्न हैं वो सारे आज के इस आर्टिकल में Clear हो जायेगे तो चलिए अपना आर्टिकल पढ़ते हैं और समझते हैं कि IIT के लिए Form कब निकलते हैं..
आईटीआई (IIT) क्या है और कैसे करें ?
IIT का Full Form INDUSTRIAL TRAINING INSTITUTE (औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान) हैं. ITI की शुरुआत 1950 से हुई थी Students को 10th या 12th के बाद ITI करने पर Trade के अनुसार Job मिलती हैं IIT, जिसको आप 8th,10th या 12th के बाद ही कर सकते हैं ये 2 से ३ तक साल का डिप्लोमा होता हैं जिसमे बहुत सारी Trades होती हैं Trades को हम कोर्स भी कहते हैं ट्रेड्स कुछ इस प्रकार होती हैं जैसे Electricians, Information Technology, Fashion Designer, Firemen, Computer Software आदि
ये एक इंजीनियर लाइन डिग्री हैं जो आपकी 2 से ३ साल में पूरी हो जाती हैं अलग अलग ट्रेड्स के हिसाब से समय अवधि लगती हैं जिसको मैंने निचे अच्छे से बताया हैं ITI का एग्जाम Pattern सेमेस्टर वाइज या फिर वार्षिक भी रहता हैं..
आईटीआई आप प्राइवेट या सरकारी दोनों कॉलेज से कर सकते हैं IIT की Degree राज्य सरकार द्वारा करवाई जाती हैं और वही केंद्र स्तर पर भी इसके संस्थान हैं जैसे प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना जैसी संस्थान केंद्रीय हैं जिनमे भी IIT कोर्स करवाए जाते हैं
केन्द्रीय स्तर पर ITI संस्थानों को प्रशिक्षण पाठ्यक्रम व Certificate NCVT द्वारा जारी किया जाता है और वो ITI संस्थान जो राज्य स्तर पर चलते हैं उनका प्रशिक्षण पाठ्यक्रम तथा Certificate SCVT द्वारा जारी किया जाता है।
ITI के फॉर्म कब आते हैं और ITI की क्या योग्यता हैं ?
ITI के लिए हर राज्य अलग टाइम पर फॉर्म निकलते हैं जिसको आप अपने राज्य की आईटीआई वेबसाइट पर देख सकते हैं अधिकतर फॉर्म तब निकलते है जब Board के Exams चल रहे होते हैं यह एक अनुमानित सुझाव हैं ITI फॉर्म के लिए अभी कुछ C lear नहीं हैं की राज्य सरकार कब फॉर्म निकाले
कुछ आईटीआई की प्रमुख ऑफिसियल वेबसाइट
उत्तर प्रदेश आईटीआई | http://www.scvtup.in/ |
मध्य प्रदेश आईटीआई | https://iti.mponline.gov.in/ |
महाराष्ट्र आईटीआई | https://admission.dvet.gov.in/ |
राजस्थान आईटीआई | https://hindi.aglasem.com/rajasthan-iti-application-form-hindi/ |
पंजाब आईटीआई | https://itipunjab.nic.in/ |
उत्तराखंड आईटीआई | https://ukiti.nic.in/ |
गुजरात आईटीआई | https://itiadmission.gujarat.gov.in/ |
चेन्नई आईटीआई | https://skilltraining.tn.gov.in/itiguindychennai/ |
ITI करने की योग्यता
ITI करने के लिए आपको किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 8th या 10th या फिर 12th की परीक्षा को पास करना बहुत जरुरी हैं और वही आयु की बात करे तो न्यूनतम 14 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिएऔर अधिकतम आयु 40 वर्ष से कम होनी चाहिए तथा SC | ST | Reseravation वालो के लिए अलग से छूट दी जाती हैं
ITI करने के क्या फायदे है ?
ITI करने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि यह एक कम समय व कम खर्च वाला Training Course है, ITI करने के बाद नौकरी मिलने के Chances भी अधिक रहते हैं।
भारत देश में Production और Service Industries सबसे अधिक हैं। इसलिए यहां किसी भी Industry में ऊँचे पदों से ज्यादा काम करने वाले प्रशिक्षित Professionals की आवश्यकता होती है। इसके साथ-ही-साथ ITI करने के बाद आप Apprenticeship करके अपनी योग्यता को और अधिक बढ़ा सकते हैं।
ITI करने वाला Student डिप्लोमा इंजीनियरिंग कॉलेजों में Lateral Entry के लिए भी Eligible हो जाता है। इस प्रकार आप ITI करने के बाद आगे अपनी पढ़ाई जारी रखते हुए डिप्लोमा भी कर सकते हैं।
ITI Certificates को विदेशों में भी बहुत अधिक महत्व दिया जाता है। जिससे आप ITI व Apprenticeship करके किसी दूसरे देश में अच्छा-खासा पैसा कमा सकते हैं।
- आसान रोजगार
- जल्दी जॉब सेटलमेंट
- 3 साल की एक नियमित डिग्री का अध्ययन करने की आवश्यकता नहीं
- आईटीआई पाठ्यक्रम 8 वीं, 10 वीं और 12 वीं कक्षा के बाद अध्ययन किया जा सकता है।
- Fitter
- Welder
- Electrician
- Teacher
- Mechanic
- Machine operator
अगर आप घर पर फ्री बैठे हैं तो ITI आपके लिए एक सबसे बेस्ट ऑप्शन हैं
ITI की कुछ प्रमुख Trades
ITI संस्थानों द्वारा अधिकतर सभी Industries की Training दी जाती है इस कारण ITI करने वाले Student के पास किसी भी एक Industry का Trade चुनने के लिए बहुत सारे Options होते हैं
जिनमें से कुछ प्रमुख Industries हैं :- Mechanical, Electronics, Information Technologies, Diesel Mechanics, Lift Mechanics, Computer Software, Fabrication, Automobile, Sheet Metal, Electrical, Plumbing, Wireman आदि प्रमुख ट्रेड्स हैं
ITI सरकारी कॉलेज से करे या प्राइवेट कालेज से ?
यह सवाल बहुत से स्टूडेंट्स के मन में आता हैं कि हमे ITI सरकारी कॉलेज से करनी चाहिए या प्राइवेट कालेज से और इस सवाल का जवाव देना भी बहुत जयदा ज़रूरी हो जाता हैं ITI में कॉलेज आपकी मेरिट के हिसाब से मिलता हैं ITI के entrance के लिए अभी तक कोई परीक्षा नहीं होती हैं अगर आपके Number अच्छे है तो आपको सरकारी कॉलेज मिल जाएगा और सरकारी कॉलेज का फायदा यह होता है कि आपको फीस कम लगती है और Schlorship मिल जाती हैं
और साथ ही सरकारी कॉलेज में पढ़ाई की भी सुविधा उचित होती हैं और वही प्राइवेट कॉलेजेस में बिलकुल इसका विपरीत होता हैं मैं आपको यही Suggest करूंगा कि अगर आपको सरकारी कॉलेज मिले तो आप यही से ITI कर लीजिये अगर हम फीस के अकड़े देखे तो सरकारी कॉलेजों के लिए औसत फीस लगभग 7 हजार प्रति वर्ष है, और निजी कॉलेजों के लिए, यह लगभग 25 हजार प्रति वर्ष है।
कुछ ITI Courses जो आपको 10th के बाद करने चाहिए
ITI Courses नाम | Year |
Tool & Die Maker Engineering Engineering | 3 Years |
Draughtsman (Mechanical) Engineering Engineering | 2 Years |
Diesel Mechanic Engineering Engineering | 1 Years |
Draughtsman (Civil) Engineering Engineering | 2 Years |
Pump Operator Engineering | |
Fitter Engineering Engineering | 2 Years |
Motor Driving-cum-Mechanic Engineering Engineering 1 year | 1 Year |
Turner Engineering Engineering | 2 Years |
Dress Making Non-engineering | 1 Year |
Manufacture Foot Wear Non-engineering | 1 Year |
Information Technology & E.S.M. Engineering Engineering | 2 Years |
Secretarial Practice Non-engineering | 1 Year |
Machinist Engineering Engineering | 1 Year |
Hair & Skin Care Non-engineering | 1 Year |
Refrigeration Engineering Engineering | 2 Year |
Fruit & Vegetable Processing Non-engineering | 1 Year |
Mech. Instrument Engineering Engineering | 2 Years |
Bleaching & Dyeing Calico Print Non-engineering | 1 Year |
Electrician Engineering Engineering | 2 Years |
Letter Press Machine Mender Non-engineering | 1 Year |
Commercial Art Non-engineering | 1 Year |
Leather Goods Maker Non-engineering | 1 Year |
Mechanic Motor Vehicle Engineering Engineering | 2 Years |
Hand Compositor Non-engineering | 1 Year |
Mechanic Radio & T.V. Engineering Engineering | 2 Years |
Mechanic Electronics Engineering Engineering | 2 Years |
Surveyor Engineering Engineering | 2 Years |
Foundry Man Engineering Engineering | 1 Year |
Sheet Metal Worker Engineering Engineering | 1 Year |
कुछ ITI Courses जो आपको 8th के बाद करने चाहिए
ITI Courses नाम | Year |
The weaving of Fancy Fabric Non-engineering | 1 Year |
Wireman Engineering Engineering | 2 Years |
Cutting & Sewing Non-engineering | 1 Year |
Pattern Maker Engineering Engineering | 2 Years |
Plumber Engineering Engineering | 1 Year |
Welder (Gas & Electric) Engineering Engineering | 1 Year |
Book Binder Non-engineering | 1 Year |
Carpenter Engineering Engineering | 1 Year |
Embroidery & Needle Worker Non-engineering | 1 Year |
Mechanic Tractor Non-engineering | 1 Year |
ITI संस्थानों में विभिन्न Courses की समय अवधि 6 महीने, 9 महीने, 1 साल, 15 महीने व 2 साल तक के होते हैं। इनमें अधिकतर Courses की समय अवधि 2 साल तक की होती है।
ITI परीक्षा के लिए कुछ पुस्तके
दोस्तों यहाँ पर में जो भी किताबे आपको बताने वाला हूँ वो सभी Books Offline मगवा कर आप घर पर पढ़े आप Online PDF के चक्कर में नहीं पढ़े और ये किताबे कम पैसे में आप सभी खरीद सकते हैं
Book Name | Price | Link |
ITI Mechanical Trade for DRDO, DMRC, ISRO, SAIL, NTPC, OFB, RAILWAY & ALL – ITI Trade Govt. Job Exam Preparation – Hindi Edition | Buy | |
Bihar Iti (Industrial Training Institute) Pratiyogi Pravesh Pariksha Practice Sets + Solved Papers 2020 – Hindi | 199 | Buy |
Bihar I.T.I. Pravesh Pariksha | 195 | Buy |
ITI का Examination Pattern
ITI संस्थानों द्वारा कराये जाने वाले सभी Courses का Examination Pattern इस बात पर निर्भर करता है कि वो NCVT से मान्यता प्राप्त हैं या SCVT से मान्यता प्राप्त हैं।
- NCVT क्या हैं?
- SCVT क्या हैं?
यदि संस्थान NCVT से मान्यता प्राप्त है तो उसमें Examination Pattern सेमेस्टर वाइस रहता है। सेमेस्टरवाइज Examination में Courses को ६-६ महीने में बाँटा जाता है और प्रत्येक 6 महीने बाद एक Main Exam लिया जाता है।
वहीं SCVT से मान्यता प्राप्त अधिकांश ITI संस्थानों का Examination Pattern वार्षिक तौर पर होता है, जिसमें प्रत्येक वर्ष के अंत में एक Main Exam होता है तथा कुछ ITI संस्थानों में Exam सेमेस्टर वाइज के हिसाब से भी होता है।
आईटीआई में कितनी सैलरी मिलती हैं ?
आप जब कोई भी जॉब करते हो तो सैलरी आपकी योग्यता के हिसाब से दी जाती है भले ही अपने कितनी बड़ी ही डिग्री क्यों नहीं ले रखी हो लेकिन सैलरी आपकी योग्यता अनुसार ही दी जाती हैं यही बिलकुल Same तरीका आईटीआई की जॉब पर भी लागू होता हैं जब आप किसी कंपनी में Job के लिए जाते हो तो वहां आपकी योग्यता काम आती हैं और उसी के हिसाब से हमको सैलरी दी जाती हैं
वैसे आईटीआई की अनुमानित सैलरी १२०००-२०००० तक ही होती है जब आप शुरू में किसी कंपनी में काम करने के लिए जाते है बाद में आपकी योग्यता अनुसार सैलरी भी बढ़ जाती हैं…!
आशा करता हूँ आप सभी को ये जानकारी पसंद आयी होगी इसलिए हमारी DostudyOnline से जुड़े रहे यहाँ हम हिंदी में आपको पढ़ाई से सम्बंधित जानकारियां देते रहते हैं.. 🙂 धन्यवाद
नमस्कार दोस्तों ! मेरा नाम साहित्य पोरवाल है मैं एक Student हूँ और साथ ही DoStudyOnline.com का Founder भी । मैंने ये वेबसाइट आप सभी लोगो की Help के लिए बनायीं हैं 🙂